ग्रामीण युआ संघ

ग्रामीण युआ संघ (GYS) इसकी स्थापना २६ जनुअरी २००६ को हुयी। ग्रामीण युवा संघ एक युवाओं का संघ है और  गावो  के विकास करना ही इसका  मुख्य उद्देश्य हैं.  

गांवों में अभी भी बहुत सारी समस्याएं है जैसे : अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, अंधविश्वास, जात-पात, सामाजिक अपराध, भ्रष्टाचार इत्यादी. और इन्हीं समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए हमारे ग्रामीण युवा संघ की स्थापना हुई है.
    1. य़ुआ वो को एकजुट करना
    2. भ्रष्टाचार के खिलाफ़् लरना
    3. राष्ट्र के नेतृत्व के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना
    4. युवा शक्ति को सही दिशा देना
    5. सभी जात और धर्म में संबंध विकसित करना
    6. मानव अधिकार को बचाना 
    7. गरिब्, बूढ़ा और बच्चे के लिए मदद करना 
    8. स्व रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
    9. सभी प्रकार के समाज़् कल्याण करना
 




नोट :- ग्रामीण युवा संघ को धर्म, जाती, रंग और नस्ल से कोई लेना देना नही है। इसका उदेश्य मानवता के कल्याण का है।

हमारा मिशन


गावों की हर समस्याओं को दूर कर के गावों को शुखी और सम्पन बनाना और हम अपनी परियोजनाओं के माध्यम से गावों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की उमीद करते है.

लक्ष्य और उदेश्य

1. जो माता पिता अपने बच्चों को स्कुल भेजने में असमर्थ है उन बच्चो को उचित शिक्षा और किताबें उपलब्द्ध करना।


2. जो माता पिता अपने लड़की को स्कुल नही भेजते है उन्हें प्रेरित करना की स्कुल भेजने से वे आत्म निर्भर और स्वतंत्र हो सकें।

3. जन्म नियंत्रण ,भ्रष्टाचार ,सामाजिक और आर्थिक शोषण को ख़त्म करने के लिए शिक्षा का विस्तार करना ,सामाजिक जागरूकता लाना।

4. अनाथों और विधवाओं को समाजिक, नैतिक और आर्थिक रूपों से सहायता करना

5. प्रकृति आपदा से ग्रसित लोगों की मदत करना।

6. कृषि का आधुनिकरण.

7. चिकित्सा सहायता का प्रावधान

8. हथकरघा को बढ़ावा देना, हस्तशिल्प और छोटे उद्योगों द्वारा रोजगार के औसर प्रदान करना

9. स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना

10. अधिक से अधिक पौधे लगना ताकि हमारा वातावरण शुध्य और सुरक्क्षित रहे।

ग्रामीण युवा संघ के बढ़ते कदम

  • हमारे संघ के द्वारा एक इंस्टिट्यूट खोला गया है जहां क्लास ५ से क्लास १० तक के छात्र- छात्रों को कोचिंग कराई जाती है और साथ में ही कंप्यूटर क्लास भी कराइ जाती है.
  • संघ के द्वारा गावों के स्कूलों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विज्ञानं प्रदर्शनी, चित्रकला, संगीत, नाटक, निबंध लेखन कराइ जाती है और विजेता छात्र- छात्रों को पुरस्कार दे कर प्रोत्साहित किया जात है.
  • संघ खेल प्रतियोगिता भी कराती है जिसमे वालीबौल, कबड्डी, दौड़, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, बैडमिन्टन, लम्बिकुद जैसे खेल शामिल है.
  • हमारे संघ ने गावों में स्वास्थ्य केंद्र बनाया है जहां पे प्राथमिक उपचार की जाती है और बिमारियों और उनकें कारणों तथा उनके इलाज की सही जानकारी दी जाती है.

हमारी परियोजनाएं

1. शिक्षा
  • पुस्तकालय : पुस्तकालय के माध्यम से शिक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना.
  • शिक्षा केंद्र : जहां पे गावं के बच्चों को कोचिंग कराया जायेगा और इसके माध्यम से साक्षरता दर को बढ़ाना.
  • उच्च शिक्षा और तकनिकी शिक्षा उपलब्ध करना.
  • छात्रवृति कोष : प्रतिभाशाली छात्रों को औसर देना
2. स्वास्थ
  • स्वास्थ शिक्षा : बिमारियों और उनकें कारणों तथा उनके इलाज की सही जानकारी देना.
  • स्वास्थ केंद्र : सभी ५० -१०० की संख्या वाले मुहलो में एक सुनियोजित स्वास्थ केंद्र की स्थापना.
  • स्वास्थ अभियान : स्वास्थ मेला, स्वास्थ शिविर का आयोजन करना.
  • सफाई अभियान : घरो और मुहलों की सफाई के लिए अभियान चलाना.
3. कृषि और आर्थिक विकास
  • सूक्ष्म ऋण दें परियोजना (मिक्रो लेंडिंग प्रोजेक्ट्स) : गरीबी को कम करना और गावं में किसानों के कौशल को विकसित करना
  • विश्वसनीय बिज और मार्केट कार्यक्रम : एक विश्वसनीय प्रणाली का विकास करना जो किसानों को बिज वितरित करे ताकि किसान उचित समय पर खेती कर सके और एक सफल बाजार संगठित करना जहां माल की अच्छे से खरीद और बिक्री हो सके
  • आद्योगिक विकास : लघु उद्योग, हथकरघा जैसे : पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमखिपालन, बागवानी इत्यादी करना.
4. महिला सशक्तिकरण
  • महिला केंद्र : जहां महिलाओं को कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास को विकसित करना
  • महिलाओं को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार देकर सशक्त बनाना.
5. स्पोर्ट्स
  • स्पोर्ट्स एकेडमी : खेलो को बढ़ावा देना जिसमे मुख्यतः अठेलैतिक्स, स्विमिंग, रेसलिंग इत्यादी .
6. वातावरण
  • नदी - नालों को स्वक्छ तथा व्यवस्थित रखना.
  • अधिक से अधिक पेड़ लगाना.
  • कूड़े-कचरे के लिए कूड़ा घर बनाना.
  • सार्वजनिक शौचालय और स्नान घर का निर्माण करना.